फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की पूछताछ के बाद पूर्व बीडीसी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया खुर्द निवासी व्यक्ति ने अवसाद में शुक्रवार शाम को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी यशवीर सिंह उर्फ लाला (50) शुक्रवार शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर गए थे। शाम सात बजे ग्रामीणों को ट्यूबवेल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि यशवीर सिंह का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सीने पर तमंचा रखा हुआ था। गोली माथे पर लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को बेटे रोबिन ने शव का अंतिम संस्कार किया। रोबिन सिंह आर्मी में पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। इन दिनों गांव छुट्टी पर आए हुए हैं।
सीबीआई पूछताछ से अवसाद में था यशवीर
करीब तीन वर्ष पहले यशवीर सिंह का नाम फर्जी तरीके से युवाओं को सेना में भर्ती कराने के मामले में समाने आया था। इसके बाद हुई सीबीआई जांच में यशवीर को पूछताछ के लिए लखनऊ कई बार बुलाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सीबीआई की आखिरी समय की पूछताछ के बाद से ही यशवीर सिंह अवसाद में था। टप्पल पुलिस के मुताबिक यशवीर सिंह के खिलाफ दो मुकदमे भी दर्ज हैं। महिला से दुष्कर्म में भी उसका नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें