फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मरीजों की जांच में मिले दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के ओपीडी में 23 मरीजों की एंटीजन जांच में दो संक्रमित पाए गए। सीएमएस कार्यालय में जब यह सूचना पहुंची तो वहां बैठे चिकित्सक चौंक गए। चिकित्सक इसे खतरे की घंटी मान रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 19 है। कोरोना काल में जनपद में अब तक 21260 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से एक से लेकर तीन संक्रमित सामने आ रहे हैं। यह आंकड़ा राहत देने वाला है। लेकिन शुक्रवार को दोपहर एक बजे के पहले पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 23 मरीजों की एंटीजन जांच में दो संक्रमित मरीज सामने आए। सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय के कमरे में जब यह सूचना पहुंची तो वहां बैठे डॉ. एसके सिंघल, डॉ. जगमोहन शर्मा, डॉ. एसके वार्ष्णेय, डॉ. केसी भारद्वाज आदि चौंक गए। चिकित्सकों का कहना है कि यह संयोग है या कुछ और, इस संबंध में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन लापरवाह होने का समय बिल्कुल नहीं है।
संभावित तीसरी लहर ज्यादा दूर नहीं है। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि दूसरी लहर आने के पहले भी संक्रमितों की संख्या काफी घट गई थी। लेकिन असावधानी घातक साबित हुई थी। परिणाम हम सब देख चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही ठीक नहीं है। सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है। दो गज की दूरी, मास्क एवं हाथ धोते रहने के नियम का पालन करते रहें। टीकाकरण पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें