फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व प्रॉक्टर प्रोफेसर जमशेद अली सिद्दीकी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व प्रॉक्टर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर जमशेद अली सिद्दीकी का सोमवार को निधन हो गया।प्रोफेसर जमशेद अली सिद्दीकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में शिक्षक थे। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की समस्या के चलते उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरज़ादा ने बताया कि प्रोफेसर जमशेद अली सिद्दीकी छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। वह विश्वविद्यालय में अन्य भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। मंगलवार को उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा । उनके निधन से विश्वविद्यालय समुदाय में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें