कार सवार युवकों ने शेखा झील पर वन कर्मियों पर हमला बोल दिया। बीट प्रभारी को पीटा। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। घायल बीट प्रभारी को मेडिकल परीक्षण कराने अलीगढ़ भेजा है। बीट प्रभारी की ओर से तहरीर मिल गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शेखा झील पर वन विभाग कर्मियों पर 3 जुलाई की शाम कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बीट प्रभारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के साथ वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मौके से दबोच लिया है।
विज्ञापन
धनीपुर क्षेत्र के वन विभाग के बीट प्रभारी सचिन चौधरी का कहना है कि 24 जून को उन्होंने शाहपुर गांव में अवैध पेड़ काटने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को लकड़ी सहित जब्त कर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसके बाद गांव उकावली निवासी ट्रैक्टर स्वामी मनोज उसे धमकी दे रहा था। गत दिवस न्यायालय से ट्रैक्टर-ट्रॉली छूटने के बाद 3 जुलाई को मनोज ने फोन फिर धमकाया कि दोबारा से कार्रवाई की तो ट्रैक्टर चढ़ा दूंगा। इसके बाद गाली गलौज करते हुए आमना-सामना करने की कहने लगा।
बीट प्रभारी का कहना है कि उसने अपने को शेखा झील पर वन दरोगा संजय के साथ खड़ा होने की बात कही। आरोप है कि इस पर मनोज अपने चार अन्य साथियों के साथ कार से वहां आया और आते ही हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उसका सिर फट गया, पैर जख्मी हो गया तथा वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन
साथियों की सूचना पर पहुंची जलाली पुलिस को देखकर आरोपी कार छोड़ कर खेतों की ओर भाग गए, जिनमें से टीम ने मनोज को दबोच लिया और थाने ले गई। कार को जलाली चौकी खड़ा कर दिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घायल बीट प्रभारी को मेडिकल परीक्षण कराने अलीगढ़ भेजा है। बीट प्रभारी की ओर से तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।