फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे बिजली विभाग: न मीटर लगा, न घर में कनेक्शन किया, थमा दिया 108 यूनिट का बिल, देखकर वृद्ध दंपति हैरान

Fri, 04 Jul 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के बिजली विभाग की लापरवाही फिर एक बार सामने आई है। लाइन चार्ज, मीटर चार्ज और सिक्योरिटी शुल्क भी 31 मई को जमा कर दिया, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। 30 जून को 495 रुपये का बिल जरूर आ गया, इसमें 108 यूनिट बिजली की खपत दर्ज है।
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन लेने वालीं मीना देवी व उनके पति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साधु आश्रम अंतर्गत गांव उखलाना के मजरा नगला खेम की वृद्धा ने बीते दिनों बिजली कनेक्शन का आवेदन किया, इसके बाद शुल्क भी जमा कर दिया। विभाग के कर्मी केवल तार डालकर चले गए, उन्हें कनेक्शन नहीं दिया गया। तीन दिन पहले पहुंचे 495 रुपये के बिजली बिल को देखकर पूरा परिवार सकते में हैं।

विज्ञापन


वृद्धा मीना देवी का कहना है कि गांव में वह पति के साथ अकेली रहती हैं, गर्मी और उमस के कारण बिजली कनेक्शन लगवाने की प्रक्रिया पूरी की। लाइन चार्ज, मीटर चार्ज और सिक्योरिटी शुल्क भी 31 मई को जमा कर दिया, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। 30 जून को 495 रुपये का बिल जरूर आ गया, इसमें 108 यूनिट बिजली की खपत दर्ज है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है। इस मामले में अवर अभियंता नीरज वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें