फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: अलीगढ़ के पौराणिक स्थलों का होगा कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख

Mon, 02 Feb 2026 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के प्रमुख पौराणिक स्थलों को लेकर बजट 2026 में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां के प्रमुख मंदिर खेरेश्वर धाम और श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
खेरेश्वर मंदिर अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट में टियर-2 और 3 शहरों में ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा अलीगढ़ के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत अलीगढ़ के पांच प्रमुख पौराणिक स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस सूची में सबसे ऊपर खेरेश्वर महादेव मंदिर है। द्वापर युग के इतिहास को समेटे इस प्राचीन मंदिर के ''अदृश्य शिवलिंग'' के दर्शन के लिए अब श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सरकार यहां सड़कों के चौड़ीकरण और भव्य लाइटिंग की व्यवस्था कर रही है। वहीं, अचल ताल स्थित श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर को दुनिया के इकलौते ''गिलहरी रूप'' वाले हनुमान मंदिर के तौर पर वैश्विक मानचित्र पर उभारा जाएगा।

इन स्थलों के विकास से न केवल श्रद्धालुओं की राह आसान होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। हेरिटेज सर्किट बनने से होटल, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय हस्तशिल्प को बड़ा बाजार मिलेगा।- रामसखी कठेरिया, पूर्व विधायक कोल एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत
सरकार का लक्ष्य इन प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित करते हुए उन्हें पर्यटन के जरिए अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। अलीगढ़ के इन पांच स्थलों का कायाकल्प शहर की नई पहचान बनेगा। - शिव नारायण शर्मा, महामंत्री भाजपा

विज्ञापन

इस बजट के माध्यम से अलीगढ़ अब केवल तालानगरी ही नहीं, बल्कि एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में दुनिया के सामने आएगा। - इंजीनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता, अध्यक्ष, युवा पहल


आधुनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ेंगे आस्था के केंद्र
मंगलायतन तीर्थ की भव्य नक्काशी और धरणीधर सरोवर जैसे पौराणिक स्थलों को आधुनिक बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा। सरकार इन क्षेत्रों में हाई-टेक कनेक्टिविटी, विश्राम गृह और सूचना केंद्र स्थापित करने के लिए फंड जारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें