मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने कहा कि कोरोना की दूसरी आने वाली लहर के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
डॉ. हमजा मलिक कहते हैं कि गर्मियों के दिनों में 80 फ़ीसदी मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन सर्दियों में लक्षण दिखने की शुरुआत हो जाती है। इसलिए हम मेडिकल कॉलेज में अधिक से अधिक जांच करने की तैयारी कर रहे हैं। जांच अधिक होने पर मामलों की संख्या बढ़ सकती है।
इसके लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पूरी तरह तैयार है। मेडिकल कॉलेज में अब तक एक लाख 20 हजार से अधिक जांच कोरोना संक्रमण की हो चुकी हैं। इसके साथ ही एक हजार से अधिक मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। एक दर्जन से अधिक मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी से भी उपचार दिया गया है। डॉ. हमजा मलिक कहते हैं कि यह सही है कि अब संक्रमण से सही होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।