फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 5.15 करोड़ से बनेंगे फुटपाथ, लगाई जाएंगी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों को 5.15 करोड़ रुपये से रोशन किया जाएगा। साथ ही आम आदमी के चलने के लिए फुटपाथ बनवाएं जाएंगे। चार महीने में कार्य पूरा किया जाना है। इससे संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत जीटी रोड पर एटा चुंगी से छर्रा अड्डा पुल तक सड़क के दोनो साइड, बन्नादेवी थाने से सारसौल चौराहे तक सड़क के दोनों साइड और रामघाट रोड पर किशनपुर चौराहे से क्वार्सी चौराहे तक रोड के दोनों साइड से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी निर्माण कार्यों के लिए सहमति दे दी है। मंडलायुक्त ने कहा कि फुटपाथ एवं लाइटिंग से आम नागरिक, महिला, बुजुर्ग व बच्चों को सड़क पर चलने में आसानी होगी। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि ई निविदा आमंत्रित कर संबंधित फर्म को वर्क आर्डर दे दिया गया है। जनहित में निर्माण कार्य को अगले चार महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
अधिशासी अभियंता ने किया स्थल निरीक्षण
नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने सहायक अभियंता एस हैदर के साथ बृहस्पतिवार को स्थल निरीक्षण किया। अशोक भाटी ने बताया कि पहले चरण में स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाना है, जिसके लिए नगर निगम द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें