फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना लखनऊ

Sun, 22 Sep 2019 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ व बनारस ने अपना डंका बजाया है। 19 वर्षीय बालक वर्ग, 14 वर्षीय बालक वर्ग प्रतियोगिता का विजेता लखनऊ तो 19 वर्षीय बालिका वर्ग प्रतियोगिता की विजेता बनारस की टीम रही है। जबकि देवीपाटन, गोरखपुर और कानपुर उपविजेता रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पहला 19 वर्षीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और देवीपाटन के बीच हुआ। देवीपाटन ने यह मैच 5-3 स्कोर से जीता। दूसरा सेमीफाइनल बरेली बनाव लखनऊ मंडल के बीच हुआ। लखनऊ ने यह मैच पैनल्टी शूट में 2-1 से जीता। फाइनल में लखनऊ ने देवीपाटन को 2-0 से हराया। जबकि तीसरे स्थान के लिए बरेली ने लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 4-3 से हराया।

14 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 4-1 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच लखनऊ ने स्पोर्ट्स कालेज सैफई को 5-4 से हराया। फाइनल में लखनऊ ने गोरखपुर को 2-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


जबकि तीसरे स्थान को पाने के लिए स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 4-3 से हराया। इससे पहले शुक्रवार को आयोजित हुए 19 वर्षीय बालिका फुटबॉल मैचों में बनारस की टीम विजेता, कानपुर की टीम उपविजेता और तीसरे स्थान गोरखपुर रहा।

21-21 हजार रुपये का चेक देकर डीएम ने विजेता टीमों को किया सम्मानित
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन व स्वागत गीत के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सफल आयोजन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता तो 11 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को पांच हजार रुपये के चेक बांटकर पुरस्कृत किया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय, डॉ. अनूप शर्मा, अंबुज जैन, डॉ. विपिन वार्ष्णेय, डॉ. दीपक पालीवाल, डॉ. आरपी वार्ष्णेय तथा अन्य प्रधानाचार्यों ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, कैप्टन अरुण कुमार सिंह, मुरारीलाल, विशंभर दयाल बघेल, डॉ. मधु वार्ष्णेय, इंदु गौतम, डॉ. इंदु सिंह, डॉ. आरएन यादव, जवीर सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, एके सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, रामगोपाल, वरुण प्रकाश, ईश्वरदास वर्मा, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें