फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: छुट्टी के समय जाम से मिलेगी निजात, ओएलएफ स्कूल के पास बनेगा फुट ओवर ब्रिज, ये काम भी होंगे

Sat, 14 Jun 2025 03:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ओएलएफ और संत फिदेलिस स्कूल पर स्कूल शुरू और बंद होने के समय लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ओएलएफ स्कूल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर स्थित अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल के पास ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, शहर में 11 स्थानों पर प्रसाधन युक्त यातायात बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें वॉशरूम, कुर्सी-मेज, सीसीटीवी और अन्य बुनियादी सुविधाएं होंगी। साथ ही, शहर में 145 जगहों पर कैमरे लगाए जाने की भी योजना है।

विज्ञापन


एसएसपी को शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात बूथ, केनओपी, कैमरा, अवर लेडी फातिमा स्कूल पर फुट ओवर ब्रिज, विभिन्न मार्गों पर डिवाइडर और साइनेज लगाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इन पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगा। - संगीता सिंह, मंडलायुक्त, अलीगढ़ मंडल

फुट ओवर ब्रिज
ओएलएफ (अवर लेडी ऑफ फातिमा) और संत फिदेलिस स्कूल पर स्कूल शुरू और बंद होने के समय लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


डिवाइडर
सारसौल से भांकरी तक, चौब सिंह इंटर कॉलेज खैर रोड से नादा पुल तक, एटा चुंगी से क्वार्सी चौराहे की तरफ क्यामपुर मोड़ तक, एटा चुंगी से बौनेर तिराहे तक, सासनीगेट चौराहे से खिरनीगेट तक, क्वार्सी चौराहे से महेशपुर फाटक तिराहे तक डिवाइडर का निर्माण प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें