फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को धूमधाम से आयोजित होगा फूलडोल मेला

विज्ञापन
सासनी गेट अंजनी कुमार इंटर कॉलेज में पत्रकारो से वार्ता करते फूलडोल मेला आयोजन समिति के पदाधिका? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर में रविवार को फूलडोल मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 100 से अधिक झांकियों और बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रि में विशाल रसिया दंगल होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेसवार्ता में फूलडोल मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश माहौर ने बताया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सासनी गेट चौराहा स्थित अंजनी कुमार इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। महामंत्री इंद्रपाल माहौर ने बताया कि दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर, सराय भोलानाथ से प्रारंभ होगी, जिसमें 100 से अधिक झांकियां शामिल होंगी।
कोषाध्यक्ष देवकीनंदन माहौर ने बताया कि शोभायात्रा के उपरांत रात्रि 10 बजे से अंजनी कुमार इंटर कॉलेज पर रसिया दंगल का आयोजन होगा, जिसमें चंदो लाला अखाड़ा, हाथरस तथा गुलजारीलाल अखाड़ा, अलीगढ़ के बीच रसिया दंगल होगा। इस मौके पर मुकेश डायकास्टिंग, भजनलाल माहौर, हरिशंकर आजाद, राजकुमार कोरी, सूरज माहौर, राजेंद्र किशोर, विनोद माहौर, बब्बे माहौर, राजू फोटो वाले, सतीश मूर्ती, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें