फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: 5 लाख रुपये का नकली पनीर नष्ट, डेयरी सील, 50 हजार की सोयाबीन दाल जब्त, तेल के भरे नमूने

Tue, 06 May 2025 03:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छापे के दौरान पनीर के तीन नमूने, पनीर बनाने के घोल के तीन नमूने, सोयाबीन दाल का एक नमूना और पामोलिन तेल का एक नमूना विश्लेषण के लिए संग्रहित किया गया है।
विज्ञापन
नकली पनीर नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर तहसील के गांव सुजानपुर खेड़ा स्थित चौधरी डेयरी को सील कर दिया। यहां मिला करीब 5 लाख रुपये मूल्य का नकली पनीर और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान को नष्ट किया गया। साथ ही 50 हजार रुपये की सोयाबीन दाल भी जब्त कर ली गई।

विज्ञापन


5 मई को टीम ने मोहित कुमार की खैर स्थित सुजानपुर स्थित चौधरी डेयरी पर छापा मारा। मौके पर लगभग 10 क्विंटल मिलावटी पनीर पाया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 2.80 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, लगभग 2800 लीटर पनीर बनाने का घोल भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस घोल की अनुमानित कीमत 2.24 लाख रुपये है। टीम ने लगभग 500 किलोग्राम पिसी हुई सोयाबीन की दाल भी जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पनीर के तीन नमूने, पनीर बनाने के घोल के तीन नमूने, सोयाबीन दाल का एक नमूना और पामोलिन तेल का एक नमूना विश्लेषण के लिए संग्रहित किया गया है। इस कार्रवाई में एटा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियेश सिंह, त्रिभुवन नारायण, महेंद्र सिंह, परमवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पनीर और पनीर बनाने के घोल को नष्ट करा दिया है।नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डेयरी को सील कर दिया गया है। - दीनानाथ यादव, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें