फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कोहरे ने ली तीन लोगों की जान

Sun, 29 Nov 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के घने कोहरे की वजह से जीरो प्वाइंट से 4 किलोमीटर की दूरी पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं आरोपी चालक 22 टायरा ट्रक छोड़कर भाग गया।

अलीगढ़ के गोंडा थानाक्षेत्र के गांव भड़ीरा के जितेंद्र सिंह पुत्र डोरी सिंह (27) अपने ट्रैक्टर में भाड़े पर ग्राम भड़ीरा निवासी अजीत सिंह पुत्र रज्जो सिंह (24) ,ग्राम नगला सरताज निवासी हरवीर सिंह पुत्र हंसराज सिंह (28) ,बीके सिंह पुत्र रामपाल सिंह (25), हरवीर सिंह पुत्र किशन सिंह (30) रवेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (24) पप्पू पुत्र बाल किशन (35) ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे।
विज्ञापन


हरवीर सिंह, अजीत सिंह तथा बीके सिंह धान भरी ट्राली में ऊपर बैठे थे। तड़के करीब 3:20 बजे जीरो प्वाइंट से चार किलोमीटर पहले सीमेंट से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने अधिक घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का ड्राइवर केबिन सड़क पर अलग जा गिरा जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर रेलिंग से टकराकर पलटता हुआ काफी दूर तक चला गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली सवार सभी घायल हो गए।

सूचना मिलने पर कासना पुलिस और हाईवे कर्मचारी पहुंचे। घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हरवीर सिंह पुत्र हंसराज सिंह  (28), अजीत सिंह पुत्र रज्जो (24) और हरवीर सिंह पुत्र किशन सिंह (25) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रविंद्र, पप्पू, ब्रजेश और संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। संदीप ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शनिवार देर रात तीनों के शव गांव में पहुंच गए है। गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन


घटना के वक्त यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरा पड़ रहा था। आशंका है कि चालक को कोहरे में दिखाई नहीं दिया या फिर उसे झपकी आ गई हो। इससे कंटेनर ने सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। आरोपी की तलाश की जा रही है। - अनिल प्रताप सिंह, कासना कोतवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें