फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे युवक की हत्या

Sun, 29 Nov 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के पला साहिबाबाद इलाके में दौड़ लगाने निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव सिंधौली के पास फेंक दिया गया। युवक पुलिस व सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन


पिता द्वारा दी गई तहरीर में हत्याकांड में सात लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें दो माह पुराने झगड़े की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया गया है।

सासनी गेट के पला निवासी फैक्ट्री श्रमिक पन्नलाल के पांच बच्चों में दूसरे नंबर का पुष्पेंद्र (19) बारहवीं पास करने के बाद सेना व पुलिस की तैयारी में जुटा था।

इसी क्रम में वह रोजाना सुबह पांच बजे घर से दौड़ लगाने के लिए निकलता था। शनिवार सुबह घर से निकलने के बाद जब वह घंटों तक नहीं लौटा तो परिजनों ने आठ बजे से उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इसी बीच सिंधौली के पास जीटी रोड के सहारे उसकी लाश मिली, जिसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। लग रहा था, जैसे उसे बेरहमी से पीटा गया है। खबर पर गांधीपार्क पुलिस भी आ गई।

एसओ अमित यादव के अनुसार पिता की तहरीर पर पला इलाके के ही सात लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें उल्लेख है कि दो माह पूर्व पड़ोसियों से विवाद हो गया था।

 इस विवाद में पुष्पेंद्र ने एक युवक की पिटाई कर दी थी और मसला थाने तक पहुंचा था। मगर बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।

इस समझौते के बाद भी अंदरखाने दूसरा पक्ष मन में रंजिश पाले हुए था और उसी रंजिश के तहत यह हत्या की गई है। एसओ के अनुसार नामजदों की तलाश व जांच का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें