फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नवरात्र में फूल और फलों की कीमतों में आया उछाल

Tue, 23 Sep 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
मातारानी की पूजा के लिए फूल खरीदते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र आरंभ होते ही फल व फूलों के दामों में उछाल आ गया है। बाजार में गेंदा के फूलों की कीमत दोगुनी हो गई है। जहां सामान्य दिनों में गेंदा का फूल 80 से 100 रुपये किलो तक मिलता था, वहीं अब 140 से 150 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

गुलाब की जो मालाएं 20 से 30 रुपये में मिल जाती थीं, अब उनकी कीमत बढ़कर 50 से 80 रुपये तक पहुंच गई हैं। फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई। नवरात्र में उपवास के चलते फलों की मांग भी बढ़ गई है।
इस कारण केले के दाम 20 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि सेब के भाव 100 रुपये से चढ़कर 120 व 150 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। अनार के भाव में भी 10 से 20 रुपये किलो तक की वृद्धि दर्ज की गई है। फूल व्यापारी राजू, सुनील, राहुल और फल विक्रेता अयूब व अजीत ने बताया कि फल और फूल की नवरात्रि में मांग अचानक कई गुना बढ़ जाती है। आपूर्ति सीमित रहने और बाहर से माल आने में खर्च अधिक होने से दाम बढ़ाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें