फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: पांच साल का टूटा रिकार्ड, सबसे ठंडा रहा 7 जनवरी का दिन, मकर संक्रांति तक कंपकंपी नहीं होगी कम

Thu, 08 Jan 2026 10:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मकर संक्रांति तक ऐसे ही ठंड रहेगी। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और कोहरा परेशान करेगा। मकर संक्रांति के बाद इसमें कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करती युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपकंपा देेने वाली सर्दी ने अलीगढ़ में 7 जनवरी को पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 7 जनवरी का दिन बीते पांच साल में सबसे ठंडा रहा, जब अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह बीते पांच वर्ष में सात जनवरी को दर्ज हुआ सबसे कम अधिकतम तापमान है। 5 जनवरी से 7 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


7 जनवरी की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। दोपहर करीब 3:30 बजे थोड़ी देर के लिए सूरज निकला, लेकिन तपिश न होने से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। शीतलहर के चलते बाजारों में भीड़ कम रही। खुले में काम करने वाले मजदूरों और राहगीरों को परेशानी हुई। सर्दी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि मकर संक्रांति तक ऐसे ही ठंड रहेगी। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और कोहरा परेशान करेगा। मकर संक्रांति के बाद इसमें कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन

5 जनवरी से चार डिग्री कम हुआ अधिकतम तापमान

सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 14.4 जबकि न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम 11.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह बुधवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जिससे सर्दी का प्रकोप बढ़ा है।

पांच साल में सबसे ठंडा रहा सात जनवरी का दिन
वर्ष           अधिकतम             न्यूनतम

2026            11.8             6.6 डिग्री से.
2025             14              9 डिग्री से.
2024            15.6             5.6 डिग्री से.
2023            15.4             4.2 डिग्री से.
2022            19.0             14 डिग्री से.

आलू की फसल पर पाले का संकट
कोहरे और पाले से आलू की फसल पर झुलसा रोग का संकट आ गया है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मौसम में आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए खेतों में हल्की सिंचाई करें। शाम के समय धुआं करें और फसलों के उचित संरक्षण उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें