फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सुमेरा नहर पर लावारिस मिला शराब का जखीरा, पीने से पांच भट्टा मजदूरों की मौत, कई की हालत गंभीर

Thu, 03 Jun 2021 12:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। थाना जवां क्षेत्र के रोहेरा स्थित ईंट भट्ठे की घटना है। जिले में अब तक कुल 94 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
अलीगढ़: जहरीली शराब के सेवन से पांच मजदूरों की मौत, गंभीर को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जहरीली शराब के सेवन से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पांच भट्टा मजदूरों की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शराब कांड के बाद छापेमारी होने पर किसी ने डर की वजह से सुमेरा नहर पर देसी शराब का जखीरा फेंक दिया था। भट्टा मजदूर सुमेरा नहर पर लावारिस पड़ी जखीरा में से शराब उठाकर लाए थे। सूचना मिलते ही एसपी सिटी और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गए हैं।  

जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। थाना जवां क्षेत्र के रोहेरा स्थित ईंट भट्ठे की घटना है। जिले में अब तक कुल 94 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि जहरीली शराब पीने से कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। 15 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। मृतकों की आंख की रोशनी गई थी या नहीं, इस संबंध में अभी अधिकारी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। जनपद में जहरीली शराब (मिथाइल अल्कोहल) पीने से अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से बीमार लोगों का जेएन मेडिकल कॉलेज, मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं वरुण ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। इनमें से कई लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। 

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं वरुण ट्रॉमा सेंटर में अभी भी करीब 15 लोगों का उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कई मरीज ऐसे हैं, जिनको शुरू से ही दिखाई देने में दिक्कत हो रही है। ऐसे 12-13 मरीज का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें