फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मोबाइल टावर से चोरी में माल सहित पांच चोर गिरफ्तार, फोटो-वीडियो बनाकर बनाते थे योजना

Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव मोहकमपुर में निजी कंपनी के मोबाइल टावर के बैटरी बैंक से 29 दिसंबर 2024 की रात 22 बैटरी चोरी हुई थीं। थाना रोरावर के कल्याणपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए चोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने पांच चोरों को पकड़कर गांव मोहकमपुर में लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के बैटरी सेल से 22 बैटरी की चोरी की घटना का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दस बैटरी, तमंचे-कारतूस, बाइक, कार और रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों पर जनपद के अलग-अलग थानों सहित आगरा जनपद के थानों में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


सीओ भंवरे दीक्षा अरुण (आईपीएस) ने बताया कि गांव मोहकमपुर में निजी कंपनी के मोबाइल टावर के बैटरी बैंक से 29 दिसंबर 2024 की रात 22 बैटरी चोरी हुई थीं। थाना रोरावर के कल्याणपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 5 जनवरी की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अलीगढ़-मथुरा रोड पर कांडली बंबा के समीप से पांच चोरो को पकड़ा। इनमें अलीगढ़ शहर के थाना कोतवाली मकदूमनगर निवासी शहबाज, थाना रोरावर के शाहपुर कुतुब नीवरी निवासी शान उर्फ सोनू, अलहदादपुर नीवरी निवासी आमिर मलिक, अनीस और आमिर शामिल हैं।

इनके पास से मोबाइल टावर से चुराई गईं 10 बैटरी, 10 हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस, चोरी की घटना में शामिल कार और एक बाइक बरामद की गई है। इन आरोपियों पर कोतवाली इगलास के साथ ही खैर, गभाना, एत्मादपुर आगरा में भी चोरी की घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


फोटो-वीडियो बनाकर योजना बनाते, फिर चोरी करते थे
सीओ के अनुसार पकड़े गए चोर शातिर किस्म के हैं। यह दिन दोपहिया वाहन से घटना करने वाले स्थान की रेकी करते थे। मोबाइल से टावर की फोटो, वीडियो बनाते थे। उसे अपने साथियों के पास शेयर करते थे। इसके बाद आपस में बात कर चोरी करने की योजना बनाते थे। पूरी योजना बनने पर रात के समय मोबाइल टावरों से चोरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें