फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहले डिवाइडर से फिर बिजली के खंभे से टकराई कार, फिर पलटी गड्ढे में

Tue, 07 Jan 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की ओर से एक कार बहुत तेज रफ्तार से सिकंदराराऊ की ओर जा रही थी तभी अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 जनवरी की शाम करीब पांच बजे जीटी रोड पर बांके बिहारी फार्म हाउस के सामने तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर फिर बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि कार में मौजूद लोगों के चोट नहीं आई।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अलीगढ़ की ओर से एक कार बहुत तेज रफ्तार से सिकंदराराऊ की ओर जा रही थी तभी अचानक अनियंत्रित हो गई। कार में तीन लोग मौजूद थे। हाईवे पर तैनात हाइड्रा मशीन के जरिये कार को खाईं से निकलवाकर कार सवार चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें