फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने-पिलाने के आरोप में एएमयू के पांच छात्र निलंबित

Wed, 15 May 2019 02:14 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
विज्ञापन
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में जेएन मेडिकल कालेज के चार एमबीबीएस छात्रों को शराब और गांजा पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इनके साथ उस छात्र को भी निलंबित किया गया जिसके कमरे में यह महफिल सजाई गई थी। पांचों छात्रों के कैम्पस और एएमयू के संस्थानों में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इस मामले जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है जिसने जांच शुरू कर     दी है।
विज्ञापन




बताया गया है कि हादी हसन हाल में रहने वाले पिसावा, अलीगढ़ निवासी रजत चौधरी, बिहार के सूर्य प्रताप सिंह, लखनऊ के अमित कुमार राजपूत, मथुरा के श्रेयांश बिंदल को एएमयू प्राक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने निलंबित कर दिया है। चारों एमबीबीएस छात्रों पर आरोप है कि 13 मई की रात उन्होंने हॉस्टल के रूम नंबर 476 में शराब और गांजा का सेवन किया था। इसकी जानकारी होने पर किसी ने वीडियो बनाकर एएमयू प्रशासन को दे दिया। बाद में कमरे की तलाशी में इनके कमरे से शराब की एक भरी बोतल, एक खाली बोतल, गांजे के प्रयोग के लिए पेपर रॉल, गांजे का एक पैकेट, नमकीन आदि बरामद की गई। इसकी रिपोर्ट एएमयू प्रॉक्टर को हॉल के प्रोवोस्ट द्वारा दी गई। जिस पर प्रॉक्टर ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी। कमेटी प्राथमिक जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए।




 इसके आधार पर देर रात प्रॉक्टर ने इन चारों छात्रों को निलंबित कर दिया। साथ में उस छात्र को भी निलंबित किया गया है जिसके कमरे में शराब पी गई थी। कमेटी द्वारा मामले की अग्रिम जांच की जा रही है। तब तक पांचों को कैम्पस और एएमयू के सभी संस्थानों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इस कार्रवाई की पुष्टि प्राक्टोरियल टीम द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें