फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नशेड़ी’ गैंग कर रहा था स्नेचिंग, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लूट करने वाले लुटेरे सीसीटीवी कैद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुईं झपटमारी की घटनाओं को एक ऐसा ‘नशेड़ी’ गैंग अंजाम दे रहा था, जो वारदात में लूटे गए सामान को बेचकर मिली रकम से बीयर व शराब पीता था। सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को एएमयू छात्रा संग हुई लूट में सीसीटीवी की मदद से इस गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं एक साथी अभी फरार है। इन लोगों ने पिछले कुछ दिनों की दर्जन भर से अधिक घटनाएं स्वीकारी हैं, जिनमें से कई घटनाएं पुलिस रिकार्ड में भी नहीं हैं।
विज्ञापन

सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार यह वाकया शनिवार शाम पांच बजे का है, जब मूल रूप से झांसी निवासी एएमयू छात्रा अनोस जहां एएमयू लाइब्रेरी से रिक्शे में लौट रही थी। मुजम्मिल मंजिल के पास उससे मोबाइल लूटा गया। मुकदमे के आधार पर इस घटना की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी खंगाले तो वारदात करते युवक कैद पाए गए, जिन्हें छात्रा ने भी पहचान लिया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पांचों ने स्वीकारा कि मोहित के पिता की परचून की दुकान है। वहीं अक्सर सभी लोग एकत्रित होते हैं। वहीं दिन में अमित कचौड़ी की ढकेल लगाता है। मोहित, सोनू, अमित व उपकार के अलावा एक अन्य आकाश मिलकर शाम के समय घूमने निकलते हैं और बाइकें बदल-बदलकर वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

इनमें एक बाइक आकाश की है और एक अमित के पिता की है। मोबाइल या पर्स आदि सामान लूटकर जुवेर की दुकान पर 1500 से 2500 रुपये तक में बेचते हैं। वहां से रुपये मिलने के बाद बीयर व शराब का शौक पूरा करते हैं।
उन्होंने शहर के सासनी गेट, गांधीपार्क, बन्नादेवी, सिविल लाइंस, क्वार्सी में अब तक एक दर्जन से अधिक घटनाएं स्वीकारी हैं। जिनमें से सिविल लाइंस की दो और बन्नादेवी की एक घटना तो उजागर हो गई है। बाकी जो मोबाइल बरामद हुए हैं, उनसे उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं जो पीड़ितों ने दर्ज नहीं कराई हैं। खास बात है कि मोहित ने तो वही टीशर्ट गिरफ्तारी के दिन भी पहन रखी थी जो घटना के समय पहने था। इस खुलासे में एसआई श्रवण कुमार व शीलेंद्र भी शामिल रहे।
ये गिरफ्तार
- मोहित सलूजा निवासी गुरुद्वारे के पास नई बस्ती बन्नादेवी
-सोनू निवासी आजाद नगर आईटीआई रोड बन्नादेवी
-अमित यादव निवासी वरई थाना लोधा
-उपकार कश्यप निवासी मुस्ताक नगर बन्ना देवी
-जुवेर निवासी सीमा फाटक के पास नई बस्ती बन्ना देवी
ये हुआ बरामद:-6 मोबाइल फोन, 4 तमंचे और घटना में प्रयुक्त दो बाइक स्पेंडर व साइन
स्नेचिंग का एक्सपर्ट आकाश फरार
सीओ के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में उजागर हुआ है कि इस गैंग में स्नेचिंग का एक्सपर्ट लंबे बालों वाला आकाश निवासी मुस्ताक नगर है। वह पलक झपकते ही किसी के हाथ से मोबाइल या पर्स झपट लेता है। वह अभी फरार है, उसे पुलिस तलाश रही है। वह भी एएमयू छात्रा की घटना में सीसीटीवी में कैद है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लूट करने वाले लुटेरे सीसीटीवी कैद।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें