फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

Wed, 05 Jul 2017 01:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
Zirakpur Accident
विज्ञापन
कस्बे से करीब पांच किलोमीटर दूर गोंडा रोड पर मंगलवार रात हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। 
विज्ञापन

दोनों युवक बाइक से इगलास से गोंडा की ओर जा रहे थे। गोंडा मार्ग पर करथला गांव के समीप गोंडा की ओर से आ रहे कैंटर की चपेट में युवक आ गए। बाइक ट्राला के नीचे चली गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस को मृत युवक की जेब से कार्ड मिला, जिस पर सतीश इलेक्ट्रिकल्स श्रेयस ग्रामीण बैंक के पास का पता लिखा है। पुलिस के अनुसार कार्ड पर जो फोटो है, वह मृतक के चेहरे से मिलती जुलती है। दिए गए पते पर लोगों को सूचना भेजी गई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में बुग्गी चालक की मौत
इगलास। जुगेंद्र (40) पुत्र बता सिंह निवासी भंगरपुर बसेला थाना राया (मथुरा) सोमवार को अपनी घोड़ा बुग्गी से यहां आया था। रात में गांव लौट रहा था। मथुरा रोड पर गांव साथिनी के समीप बुग्गी में किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव को सड़क किनारे पड़ा देखा। कोतवाल अरविंद कुमार राठी ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दुर्घटना में महिला की मौत
अतरौली। अतरौली से अलीगढ़ जा रही रूबीना बेगम पत्नी इलियास खां निवासी इकरी क्वारसी को सोमवार शाम नरौना 12 नंबर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मंगलवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरी टैंपो पलटने से छह माह की बच्ची की मौत
थाना क्षेत्र में गंगीरी पनेठी मार्ग पर कस्बा कौड़ियागंज के निकट माता की जात करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलट गया। इसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। गांव नगला औसाफ अली निवासी सुनील कुमार मंगलवार को टैंपो से परिवार के साथ ललिता देवी मंदिर पर जा रहे थे। कौड़ियागंज के पास टैंपो पलट गया। छह माह की मासूम भारती पुत्री सुनील कुमार की टैंपो के नीचे दबने से मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। कौड़ियागंज चौकी इंचार्ज शिववीर सिंह के अनुसार परिजनों के कहने पर पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ब्यूरो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें