चकलाघर पर छापा, एक युवती और पांच युवक धरे
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
गांधीपार्क इलाके की बस्ती डोरी नगर में लंबे समय से चल रहे चकलाघर पर पुलिस ने मंगलवार शाम छापा मार दिया। पांच युवक व एक युवती संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जबकि मकान स्वामिनी फरार हो गई।
सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव को मुखबिर से खबर मिल रही थी कि डोरी नगर निवासी सत्यवीर सिंह के घर पर चकलाघर चल रहा है। उन्होंने शाम के समय टीम के साथ छापा मार दिया। एक कमरे में एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे में तीन युवक बैठे थे। उनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।
मकान स्वामी सत्यवीर सिंह की पत्नी शौच का झांसा देकर भाग गई। पुलिस पकड़े गए युवकों व युवती को थाने ले गई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवकों में मकान मालिक सत्यवीर सिंंह, राजेंद्र गुप्ता निवासी अशोक नगर बन्नादेवी, दिनेश व डब्बू रत्न निवासी रावण टीला क्वार्सी व वासु निवासी पक्की सराय सासनीगेट शामिल हैं। युवती ने खुद को दादों क्षेत्र का निवासी बताया है। इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार महिला की तलाश कराई जा रही है।