कोरोना वायरस से 5 लोग संक्रमित हुए है। 7 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में वर्तमान समय में 36 सक्रिय मरीज हैं। 11275 लोग अब तक संक्रमित एवं 11182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को करीब 2400 लोगों का नमूना लिया गया। संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेट किया जाएगा।