फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PET Exam: अलीगढ़ में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के पांच मुन्ना भाई, मुकदमा दर्ज, ऐसे करते गोलमाल

Sun, 29 Oct 2023 03:35 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

कोचिंग सेंटर से जुड़े साल्वर गैंग से जुडे सदस्य मोबाइल फोन के जरिये अभ्यर्थियों से संपर्क करते थे और उनके स्थान पर मिलती-जुलती शक्ल वाले व्यक्ति से परीक्षा दिलवाते थे।
विज्ञापन
मुन्ना भाई हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी ) के दौरान 28 अक्तूबर को पुलिस ने दो पालियों में साल्वर गैंग के सदस्य पांच मुन्ना भाई दबोच लिए हैं। ये सभी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। बायोमेट्रिक जांच से यह पकड़ में आए हैं। इनसे आधार कार्ड, प्रवेश परीक्षा कार्ड सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस की टीमें इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा होगी। 

विज्ञापन




महानगर के 30 केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी ) सुबह और शाम की दो पारियों में परीक्षा हुई। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि द्वितीय पाली में रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज थाना सासनीगेट में अभ्यर्थी विनीत कुमार निवासी कुर्री फिरोजाबाद नाम से परीक्षा दे रहे वहीं के अवनीश कुमार को पकड़ा है। अभ्यर्थी सुदेश कुमार निवासी नगला पीपल, फिरोजाबाद की जगह प्रथम पाली में परीक्षा दे रहे अनोज कुमार निवासी नगला पीपल को पकड़ा गया। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सूतमिल सारसौल से हरिवृत सिंह को, थाना मडराक क्षेत्र में ज्ञान महाविद्यालय से  कपिल निवासी पचोखरा, फिरोजाबाद को और थाना रोरावर क्षेत्र में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मथुरा बाईपास से ओमवीर निवासी रामगढ़ दक्षिण, फिरोजाबाद को दबोचा गया है। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


पकड़े गए मुन्नाभाई
1- कपिल निवासी व थाना पचोखरा, फिरोजाबाद, ज्ञान महाविद्यालय आगरा रोड, मडराक 
2- ओमवीर निवासी रामगढ़ दक्षिण, फिरोजाबाद, इंडियन पब्लिक स्कूल, सारसौल, बन्नादेवी 
3- हरीवृत्त निवासी खेरागढ़, फिरोजाबाद, सरस्वती विद्या मंंदिर इंटर कॉलेज, मथुरा बाईपास, रोरावर 
4- अवनीश कुमार निवासी व थाना कुर्री, फिरोजाबाद, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, आगरा रोड, सासनीगेट 
5-  सुदेश कुमार निवासी ग्राम नगला पीपल, थाना एका, फिरोजाबाद, सरस्वती सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, मथुरा रोड, सासनीगेट 

36 प्रतिशत ने छोड़ी परीक्षा

नोडल अधिकारी एवं एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पॉलियों में परीक्षा के लिए 29, 280 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 18, 532 ने परीक्षा दी। कुल 63.29 प्रतिशत ने परीक्षा दी और 36.71 प्रतिशत गैर हाजिर रहे। पहली पाली में 14, 640 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 9210 परीक्षार्थी शामिल हुए। 5430 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में भी 14, 640 परीक्षार्थियों में से 9322 ने परीक्षा दी, 5318 ने छोड़ दी। 



कोचिंग सेंटर के जरिये चल रहा परीक्षा पास कराने का खेल
एडीएम सिटी के अनुसार संदिग्ध परीक्षार्थियों से पूछताछ के बाद साफ हुआ है कि ये किसी संगठित गिरोह से जुड़े हुए नहीं हैं, कोचिंग सेंटर के जरिए परीक्षा पास कराने के खेल में शामिल थे। उन्होंने परीक्षा में पास कराने के लिए बतौर एडवांस में कुछ रकम ली थी, बाकी रकम परीक्षा में पास होने के बाद ली जानी थी। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकारा है कि जिनके स्थान पर वे परीक्षा दे रहे थे वे उनके रिश्तेदार, मित्र या भतीजे और भाई हैं। उन्होंने बायोमेट्रिक के साथ ही आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों में फेरबदल कराया था।

ऐसे करते थे गड़बड़ी 
कोचिंग सेंटर से जुड़े साल्वर गैंग से जुडे सदस्य मोबाइल फोन के जरिये अभ्यर्थियों से संपर्क करते थे और उनके स्थान पर मिलती-जुलती शक्ल वाले व्यक्ति से परीक्षा दिलवाते थे। साल्वर को अभ्यर्थी की पुरानी फोटो आईडी जिस पर फोटो धुंधला होता था, उसके अलावा दो- तीन फोटो अलग से देते थे, जिससे अभ्यर्थी के फोटो की सही पहचान न हो सके। प्रवेश के समय स्टॉफ के टोकने पर कहते कि आईडी पर फोटो साफ नहीं है। पुराना फोटो है, उसे दिखाकर प्रवेश करते थे। 
विज्ञापन

चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा अलीगढ़ का युवक दबोचा

छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहली पाली में चचेरे भाई की जगह पीईटी परीक्षा देने आया अलीगढ़ का युवक पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके और परीक्षार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकड़ा गया आरोपी नितिन गांव धतौली अलीगढ़ का रहने वाला है। प्रवेश पत्र पर उसने फोटो बदल दिया था, लेकिन बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया। परीक्षार्थी का नाम भी नितिन है।

बोले परीक्षार्थी
परीक्षा में कुछ प्रश्न कठिन थे तो कुछ बेहद आसान थे। परीक्षा की काफी समय से तैयारी कर रही थी। परीक्षा में पास होने की पूरी उम्मींद है। - कल्पना, कुरावली मैनपुरी
परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्नों ने काफी देर तक उलझाए रखा। फिर भी परीक्षा अच्छे तरीके से दी है। भरोसा है कि परीक्षा का परिणाम उनके मुताबिक ही आएगा । - रिचा तिवारी, बड़ा बाजार, मैनपुरी

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर दिखी भीड़, हुई धक्का-मुक्की
परीक्षा को लेकर रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की काफी भीड़ देखने को मिली। शहर भर में परीक्षा केंद्रों के अलावा मुख्य मार्गों पर दिन भर जाम के हालात बने रहे और राहगीरों एवं वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए अलीगढ़ परिक्षेत्र के एटा, कासगंज, हाथरस, नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ एवं बुद्धविहार डिपो की अतिरिक्त बसें संचालित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें