फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री के हाथों लखनऊ में मिला पुरस्कार

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित जिले के ब्लॉक गोंडा की तलेसरा एवं कैमथल, ब्लॉक जवां की रायपुर- दहेली एवं कासिमपुर के अलावा ब्लॉक टप्पल की बराह ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले से भी पांच ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए थे। जिसमें ब्लॉक गोंडा की तलेसरा गजेंद्र एवं कैमथल के पुष्पेंद्र कुमार ब्लॉक जवां की रायपुर- दहेली की नीरज सिंह एवं कासिमपुर के अलावा ब्लॉक टप्पल की बराह ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मातृ भूमि योजना में ऐसे लोग जो ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के विभिन्न शहरों एवं विदेशों में कार्यरत हैं वे अपनी मातृभूमि से जुड़कर अपने गांव के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं और विकास गाथा से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार मातृभूमि योजना लेकर आयी है। योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति या निजी संस्था अपनी मातृभूमि के विकास के लिए किसी ग्राम पंचायत में विकास कार्य, अवस्थापना सुविधा का विकास अथवा पंचायत राज अधिनियम के तहत अनुमन्य कार्यों को कराना चाहते हैं और कार्य की लागत का 60 प्रतिशत की धनराशि वहन करने के इच्छुक हैं तो शेष 40 प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। योजना में सहयोग करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था, परियोजना स्थल पर अपना या अपने किसी पूर्वज के नाम का शिलापट्ट लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें