फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: धरतेरस से भाई दूज तक पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, दिवाली 20 या 21 अक्तूबर को जानें यहां

Sat, 18 Oct 2025 08:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाजारों में उत्साह का सैलाब धनतेरस से पहले ही शहर के मुख्य बाजारों में ग्राहकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर तरफ उत्साह और रौनक है। खील-बताशे, रंग-बिरंगी झालरें, सजावटी आइटम, मोमबत्तियां और ताज़े फूलों की दुकानें ग्राहकों से पटी पड़ी हैं। लोगों में जमकर खरीदारी का उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई मार्ग पर दीपावली को लेकर घर की सजावट का सामान खरीदती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशियों और रोशनी का महापर्व ''दीपोत्सव'' आज से शुरू हो गया है। अगले पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व श्रृंखला के लिए अलीगढ़ जिले के बाजार दुल्हन की तरह सज चुके हैं और खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने से यहां मेले जैसा माहौल बन गया है। इस पांच दिवसीय त्योहार में शहर के बाजारों में करीब 1200 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


10 मीटर, 15 मीटर और 20 मीटर तक की झालर है। इसके अलावा फैंसी आइटम भी हैं। बेहद किफायती हैं मेड इन इंडिया हैं।- राशेज गर्ग, मामू भांजा
ऐसे आयटम हैं कि जिनके सामने प्रोफेशनल लाइटिंग भी पीछे रह जाए। कीमत भी बहुत कम, लोग पसंद कर रहे हैं। - खुशहाल गर्ग, मामू भांजा

ये है पांच दिवसीय दीपोत्सव का कार्यक्रम

  • शनिवार: धनतेरस - खरीदारी का महामुहूर्त।
  • रविवार: रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली)।
  • सोमवार: दीपावली - महालक्ष्मी पूजन।
  • मंगलवार : (कोई त्योहार नहीं)
  • बुधवार: गोवर्धन पूजा।
  • बृहस्पतिवार: भाई दूज।
विज्ञापन

धनतेरस शनिवार व रविवार को भी

मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर भगवान की पूजा का दिन यानी धनतेरस शनिवार व रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभकारी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर स्थिर लग्न में बर्तन घर उपयोग की वस्तुएं, विवाह, शादी, शुभ कार्यों व खरीदारी आदि सहित कोई भी धातु खरीदना, सोना, चांदी हीरे, जवाहरात आदि शुभफल दायक होता है। उन्होंने बताया कि धन त्रयोदशी, धनतेरस व धन्वंतरि जयंती 18 अक्तूबर को मनाई जाएगी । दोपहर 12:20 से प्रारंभ होकर 19 अक्तूबर की दोपहर 1:52 तक मान्य होगी। धनतेरस 18 व 19 अक्तूबर दोनों दिन मान्य होगी। 19 अक्तूबर को दोपहर 01: 52 मिनट के बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो रही है, जो 20 अक्तूबर की दोपहर 03:45 तक छोटे दिवाली नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी, काली चौदस के रूप में मान्य होगी। उन्होंने बताया कि दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन 20 अक्तूबर की दोपहर 03:45 से 21 अक्तूबर की शाम 05:55 तक अमावस्या तिथि मान्य होगी। 21 अक्तूबर को कोई त्योहार नहीं है। 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा होगी। 23 अक्तूबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

झालर, खील बताशे, ताजे फूलों की ग्राहकों में मांग
बाजारों में उत्साह का सैलाब धनतेरस से पहले ही शहर के मुख्य बाजारों में ग्राहकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर तरफ उत्साह और रौनक है। खील-बताशे, रंग-बिरंगी झालरें, सजावटी आइटम, मोमबत्तियां और ताज़े फूलों की दुकानें ग्राहकों से पटी पड़ी हैं। लोगों में जमकर खरीदारी का उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन

ये हैं कीमत

  • ट्री पेड़ झालर 400 रुपये
  • महादेव, हैप्पी दीपावली और गणेश की लाइटिंग 250 रुपये
  • दरबार बंदरवार 250 रुपये
  • क्रिस्टल झालर- 500 रुपये
  • झूमर 350 रुपये
  • दीपक-10 रुपये
  • झरना- 200 रुपये

गेंदे के फूल अशोक के पत्तों की मांग
त्योहार पर गेंदे के फूलों की मांग में इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले तक गेंदे के फूल 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक थे, अब यह 90 से 100 रुपये किलो तक हैं। इसी तरह माला जो 15 रुपये से 100 रुपये तक थी। अब 40 रुपये से 180 रुपये तक हो गई है। फूल कारोबारी मानिक चौक के मनोज सैनी कहते हैं दीपावली वाले दिन दामों में और भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें