फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं। थाना गांधी पार्क में इन पांचों बदमाशों पर पहले से भी कई मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना गांधी पार्क के प्रभारी इंस्पेक्टर हरि भान सिंह को मुखबिर से सूचना मिली के कामाख्या सिटी के अंदर कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कामाख्या सिटी के अंदर पहुंची । पुलिस ने मौके से पांच बदमाशों को अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के मोबाइल आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाश कहीं पर डकैती की वारदात की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों पर थाना गांधी पार्क में ही लूट, छिनैती, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में कई मुकदमा दर्ज हैं। बदमाश नीरज यादव और सत्येंद्र उर्फ राजा गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहे थे।
गिरफ्तार बदमाश : नीरज यादव, कौशल बघेल, जगदीश, सतेन्द्र उर्फ राजा निवासी बाबा कालोनी, थाना गांधी पार्क, कौशल जाटव निवासी सपेरा भानपुर थाना हरदुआगंज, हाल पता बाबा कालोनी, थाना गांधी पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें