फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
श्याम सुंदर का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव में खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। गांव बढ़ौली फतेह खां निवासी श्याम सुंदर (22) पुत्र मोहन लाल मंगलवार को अपने खेत में पानी लगा रहा था। उसके खेत से होकर हाइटेंशन लाइन गुजरी है। लाइन का तार टूटकर श्याम सुंदर के ऊपर गिर गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास अपने खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करंट लगने से छात्र झुलसा
देहली गेट के मोहल्ला नगला मसानी हजीरा निवासी शिवा का बेटा विनोद कक्षा नौ में पढ़ता है। वह परचून की दुकान पर भी काम करता है। रविवार को शाम चार बजे विनोद बिजली के बोर्ड को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर वहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें