फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार अलीगढ़ नुमाइश में: दुबई तर्ज पर बना फिश टनल, 25 देशों की रंग-बिरंगी मछलियां करेंगी आकर्षित

Tue, 28 Jan 2025 12:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टनल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह समुद्र के अंदर होने का अनुभव देगा। यह विदेशी तकनीकों और डिजाइनों पर आधारित है। महज 100 रुपये की टिकट में लोग समुद्र के अद्भुत जीवन को करीब से देख सकेंगे।
विज्ञापन
नुमाइश में कुछ इस तरह से नजर आएगा फिश टनल - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की नुमाइश इस बार अलग ही रंग में नजर आएगा। इस बार दुबई की तर्ज पर फिश टनल बनाया गया है। जिसमें 25 देशों की लगभग 100 से अधिक प्रजातियों की मछलियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। यह टनल लोगों के लिए भी मुख्य आकर्षण को केंद्र रहेगा।

विज्ञापन


दुबई में समुद्र के भीतर क्रीड़ा करती हुई विभिन्न प्रकार की मछलियों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। इसी तर्ज पर थाईलैंड की एक कंपनी ने फिश टनल तैयार किया। जिसमें छह टनल बनाए गए है। जिसमें पूरा पानी भर रहेगा। इसमें एक इंच से लेकर पांच फीट तक की मछलियां क्रीड़ा करते हुए नजर आएंगे।

नुमाइश में इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। टनल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह समुद्र के अंदर होने का अनुभव देगा। फिश टनल के मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि यह विदेशी तकनीकों और डिजाइनों पर आधारित है। महज 100 रुपये की टिकट में लोग समुद्र के अद्भुत जीवन को करीब से देख सकेंगे। इसमें अमेजन नदी की ओरबामा, थाईलैंड की एलीगेट्सगार, नोकियानदी की कोईकाय आदि मछलियां रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें