पुरुष वर्ग के फाइनल में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को 11-8, 11-8, 11-4 अंक से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद की आरती चौधरी ने अपने ही शहर की अनिका गुप्ता को 11-8, 11-4, 11-7 अंक से शिकस्त दी।
प्रथम यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव और महिला वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी चैंपियन बन गई। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
एसवी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में पुरुष वर्ग के फाइनल में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को 11-8, 11-8, 11-4 अंक से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद की आरती चौधरी ने अपने ही शहर की अनिका गुप्ता को 11-8, 11-4, 11-7 अंक से शिकस्त दी। यूथ बॉयज (अंडर-19) वर्ग के फाइनल में प्रयागराज के आर्यन कुमार ने आगरा के मौलिक चतुर्वेदी को 11-9, 11-3, 12-10 अंक से हराया। यूथ गर्ल्स (अंडर-19) के फाइनल में गाजियाबाद की अवनि त्रिपाठी ने अपने शहर की दिशा को 11-6, 11-3, 1-6 अंक से हरा दिया।
यूथ बॉयज (अंडर-17) वर्ग के फाइनल में प्रयागराज के आर्यन कुमार ने गाजियाबाद के अर्नव पवार को 11-9, 11-5, 11-9 अंक से हराया। गर्ल्स-बॉयज (अंडर-17) वर्ग के फाइनल में आगरा की श्रेया अग्रवाल ने गाजियाबाद की याशिका तिवारी को 11-9, 11-9, 11-2 अंक से मात दी।
विज्ञापन
सब जूनियर बॉयज (अंडर-15) वर्ग के फाइनल में आगरा के केशव खंडेलवाल ने कानपुर के आशुतोष गुप्ता को 11-13, 11-3, 11-8, 11-7 अंक से हराया। इस अवसर पर पूर्व यूपी स्टेट चैंपियन एए जैदी, पूर्व विधायक विवेक बंसल, अरविंद भार्गव, टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।