फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु चेतनानंद सरस्वती महाराज पुण्यतिथि: सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम, भक्तों ने किया नमन

Mon, 30 Jun 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गुरु चेतनानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि पर भक्तों ने सुबह हवन में आहुति दी। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में... भजन गाकर स्तुति की।
विज्ञापन
गुरु चेतनानंद सरस्वती महाराज का पूजन करते श्रद्धालु - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में 30 जून को गुरु चेतनानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। भक्तों ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

साध्वी पुनीता चेतन के सानिध्य में भक्तों ने सुबह हवन में आहुति दी। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में... भजन गाकर स्तुति की। साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि गुरुजी ने समाज में धार्मिक अलख जगाने का काम किया। 
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद भाजपा नेता मानव महाजन ने कहा कि गुरुदेव चेतनानंद सरस्वती महाराज ने जिले में जगह-जगह महायज्ञ कराकर नई चेतना लाने का कार्य किया था। कार्यक्रम में राज नारायण, डाॅ. मुकेश शर्मा, कुशलपाल सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, किरन सिंह, पूनम रुहेला, सत्येंद्र अग्रवाल, डाॅ. मुकेश वर्मा, पूनम जलालपुर, विष्णु शर्मा, प्रज्ञा चेतन, चेतन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें