फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष, बॉबी एवं यामिनी को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित करते मेयर मोहम्मद फुरकान, नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की जन जागरूकता के अंतर्गत रविवार को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं और स्वयं सेवकों को नगर निगम के जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। तीन आयु वर्ग में प्रतियोगिता के विजेताओं में हर्ष, बॉबी एवं यामिनी शामिल हैं।
विज्ञापन

महापौर मो. फुरकान ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की जागरूकता के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं। इसके लिए नगर निगम एवं इंटिको कंपनी प्रशंका की पात्र है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 जन जागरूकता में शहर वासियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। शहर का हर नागरिक बधाई का पात्र है। शहरवासियों के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ अव्वल बनेगा। विजेताओं को महापौर और नगर आयुक्त के अतिरिक्त सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने सम्मानित किया। कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, मेराज खान, देश दीपक, कौशल शर्मा, संजय सक्सेना, एहसान रब, रामजी लाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एक शार्ट फिल्म दिखाई गई। इसके साथ ही विभिन्न माध्यम से संग्रह की गई करीब 20 हजार सिंगल यूज पॉलीथिन नगर निगम को निस्तारण के सौंपी गई।
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार
प्रथम वर्ग कक्षा 8 तक- प्रथम तीन स्थान क्रमश: हर्ष सिंह तोमर, सोनम व परी
द्वितीय वर्ग कक्षा 8 से ऊपर- प्रथम तीन स्थान क्रमश: बॉबी, वैभव पाठक व ख्याति पंडित
तृतीय वर्ग महिला- प्रथम तीन स्थान क्रमश: यामिनी बघेल, समन अली और रूमाना जैबिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें