- पात्रता: बीएससी कृषि में सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 55 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग के लिए 50 फीसदी अंक।
- अवधि: 2 साल (4 सेमेस्टर)
- सीटें: 60
- प्रवेश परीक्षा: 20 जुलाई 2025
- परिणाम घोषणा: 25 जुलाई 2025
- काउंसिलिंग 26 जुलाई 2025
10 जुलाई के बाद मिल जाएंगे प्रवेश पत्र
विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एलएलएम और एमएससी एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा के लिए अभी आवेदन किए जा रहे हैं। 10 जुलाई के बाद प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा सुचितापूर्ण संपन्न होगी। कहीं भी कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। परीक्षार्थी को तलाशी के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।