सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी देते एआरटीओ
- फोटो : CITY OFFICE
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को आरटीओ दफ्तर में बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालक यूनियन के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने अच्छी गुणवत्ता और मानक पूरे करने वाले हेलमेट का ही प्रयोग करने की सलाह दी है। उन्होेंने कहा कि प्रयोग करने से पहले हेलमेट को अच्छे से जांच व परख लें, क्योंकि खराब हेलमेट सड़क दुर्घटना के समय जान बचाने में सहायक सिद्ध नहीं होते हैं। देश में लगभग 42000 लोगों की मौत मानक के अनुरूप हेलमेट न पहनने और हेलमेट के प्रयोग न करने के कारण होती हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी यातायात नियमों के अनुपालन का अनुरोध किया। खासकर शराब या अन्य मादक पदार्थों के सेवन के बाद वाहन न चलाने की अपील की। यातायात निरीक्षक ने रामायण की चौपाई बड़े भाग मानुष तन पावा.. के माध्यम से जीवन का महत्व बताया। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष सीट बेल्ट का प्रयोग न करने के कारण लगभग 17000 लोगों की मौत हो जाती है। इसके बाद विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।