फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में फिर चली गोली, छात्र घायल

Tue, 17 Nov 2015 01:41 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद कैंपस में खलबली मच गई है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि एएमयू प्रॉक्टर किसी छात्र को गोली लगने की घटना से साफ-साफ इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएमयू के बीएसडब्लू विभाग के छात्र आलमगीर की कुछ महीने पूर्व गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। एएमयू कैंपस इस घटना से उबरा भी नहीं था कि सोमवार शाम आर्ट फैकल्टी के पीछे कैंटीन के पास उसी विभाग (आलमगीर के विभाग) के एक छात्र को गोली लगने की सूचना से कैंपस में खलबली मच गई है। छात्र के पैर में गोली लगी है। घायल छात्र का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। छात्र को गोली कैसे लगी और किसने मारी अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। 
शाम को मेडिकल कॉलेज में घायल छात्र को देखने दर्जनों छात्र-छात्रा पहुंचे। घायल छात्र का नाम दानिश पुत्र शराफत निवासी संभल बताया जा रहा है। वह एएमयू में एमएम हाल में रहता है। हालांकि एएमयू प्रशासन द्वारा इस घटना को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एएमयू प्रॉक्टर डॉ. एम आसिफ खान का कहना है कि उन्हें किसी छात्र को गोली लगने की सूचना नहीं है। जबकि थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्र दानिश के पैर में गोली लगी है। उसका कहना है कि किसी साथी ने उस पर हमला किया है। हालांकि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें