फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-मोटी घटनाओं को पीएम से जोड़ना ठीक नहीं

Tue, 17 Nov 2015 01:34 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। प्रसिद्ध गीतकार और उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल दास ‘नीरज’ ने कहा है कि देश में अलग-अलग स्थानों पर हो रही कुछ घटनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। 
विज्ञापन

कुछ जगह कहा जा रहा है कि मैंने यह कहा है कि अलीगढ़ में हुए झगड़े के पीछे मोदी को बदनाम करने की साजिश है। यह बात गलत है और मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने यह कहा था कि देश में होने वाली किसी अप्रिय घटना के लिए सीधे प्रधानमंत्री को दोषी ठहरा देना सही परंपरा नहीं है। बेहद स्थानीय घटनाओं का देशव्यापी स्तर पर कोई लेना देना नहीं होता है। 
नीरज ने कहा कि कुछ जगहों पर यह कहा जा रहा है कि देहली गेट की घटना के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री से भी बात करने की कोशिश की। लेकिन यह बात भी गलत है। प्रशासन अपने स्तर से प्रयास कर रहा है और सरकार स्वयं इस मामले को देख रही है। जो घटना हुई है, उससे मैं भी आहत हूं। मेरी अपील है कि पीड़ित परिवार की अधिक से अधिक सहायता होनी चाहिए जिससे उसकी पीड़ा कुछ कम हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें