फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मायके जा रही विवाहिता की कार पर फायरिंग कर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 12 Feb 2024 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाई अपनी बहन को ससुराल से विदा कराकर दो कारों से अपने गांव लौट रहे थे। वह अलहदादपुर गांव के निकट बन रहे स्टेडियम के पास पहुंचे, तभी अंधेरे में पहले से मौजूद काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इससे एक कार के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले गाड़ी लेकर पनेठी की और भाग गए।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में साधु आश्रम-पनेठी रोड पर अलहदादपुर गांव के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अपने मायके जा रही एकविवाहिता की कार पर फायरिंग की और भाग गए। 11 फरवरी की देर शाम करीब सात बजे हुई घटना में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


खान आलमपुर गांव निवासी मनु ठाकुर पुत्र संजय कुमार अपनी बहन रामा सिंह को ससुराल से विदा कराकर दो कारों से अपने गांव लौट रहे थे। वह अलहदादपुर गांव के निकट बन रहे स्टेडियम के पास पहुंचे तभी अंधेरे में पहले से मौजूद काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इससे एक कार के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले गाड़ी लेकर पनेठी की और भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें