फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुठभेड़ में पुलिस पर की फायरिंग, एक चोर गिरफ्तार, दूसरा साथी मौके से फरार

Tue, 26 Nov 2024 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो व्यक्ति चोरी की योजना बनाते हुए दीवार के पास बैठे थे। शक होने पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए लेपर्ड कर्मियों के ऊपर गोली चला दी। जो गलती से आरोपी गौतम की टांग में लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे एक शातिर चोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली उसके साथी की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


थाना महुआखेड़ा पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान कान्हा क्रिकेट एकेडमी के पास दो व्यक्ति चोरी की योजना बनाते हुए दीवार के पास बैठे थे। शक होने पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए लेपर्ड कर्मियों के ऊपर गोली चला दी। जो गलती से आरोपी गौतम की टांग में लगी। जिससे वह घायल हो गया। 

आरोपी ने खुद की पहचान गौतम निवासी संत नगर थाना लाइन पार फिरोजाबाद बताई। दूसरा आरोपी राहुल निवासी गोविंद नगर, संजय गांधी कॉलोनी, थाना क्वार्सी फरार हो गया। आरोपी के पास से एक काला बैग, पेचकस, रिंच व अन्य उपकरण बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें