फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आलू निकासी की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी, पत्र हुआ जारी

Tue, 26 Nov 2024 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसानों को नुकसान से बचाने के लिए शासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह तिथि 30 अक्तूबर थी।
विज्ञापन
आलू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू बुवाई में हुई देरी के कारण उद्यान निदेशक ने सभी जिलों के कोल्ड स्टोर से आलू निकासी की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। जिला उद्यान अधिकारी ने सभी कोल्ड स्टोर संचालकों को आदेश के पालन के लिए पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अक्तूबर के प्रथम व द्वितीय सप्ताह में तापमान अधिक होने के कारण आलू की बुवाई प्रभावित हुई है। अभी भी आलू की बुवाई चल रही है। आलू बीज की निकासी नवंबर के अंत तक होगी। कोल्ड स्टोर का संचालन 30 नवंबर तक किया जाना है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए शासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह तिथि 30 अक्तूबर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें