फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रंगबाजी में युवक पर फायरिंग, बालक सहित तीन को लगी गोली, भगदड़ के बीच भीड़ ने दो आरोपी दबोचे

Sun, 28 Sep 2025 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर हुए। जिनमें से एक गोली रजत की जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली राहगीर युवक मंजूरगढ़ी के मो.फैजान के टांग व मोहल्ले के ही दस वर्षीय बालक रोहताश के जांघ में लगी।
विज्ञापन
घायल के परिजन से जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी के नगला तिकौना में 28 सितंबर शाम रंगबाजी व रुपयों से जुड़े विवाद में हमलावर होकर आए कार सवारों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक के अलावा बालक सहित दो राहगीरों के भी गोली लग गई। सरेशाम चौराहे पर हुई छह राउंड फायरिंग से वहां भगदड़ की स्थिति बनी। तभी दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ ने दो आरोपी पकड़ लिए, जबकि चार साथी कार छोड़कर भाग गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन अस्पताल भिजवाया। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार चंदनिया का 32 वर्षीय व्यापारी युवक रजत यादव घर के बाहर दुकान चलाता है। साथ में ब्याज का काम भी करता है। वह शाम करीब सवा पांच बजे ज्ञानसरोवर-मानसरोवर से सटे नगला तिकौना चौराहे पर किसी दुकानदार से रुपये लेने गया था। तभी वहां एक कार में छह युवक सवार होकर आए। उन्होंने उतरकर रजत से किसी बात पर विवाद किया। इसी विवाद में कार सवारों में से एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर हुए। जिनमें से एक गोली रजत की जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली राहगीर युवक मंजूरगढ़ी के मो.फैजान के टांग व मोहल्ले के ही दस वर्षीय बालक रोहताश के जांघ में लगी। चूंकि चौराहे पर काफी व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। इसलिए वहां भीड़ में भगदड़ मच गई। मगर तभी कुछ दुकानदारों व राहगीरों की मदद से दो आरोपी दबोच लिए गए। बाकी चार साथी कार छोडक़र हथियार लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर आनन फानन सीओ तृतीय व क्वार्सी पुलिस पहुंच गई। भीड़ द्वारा दबोचे गए दो आरोपी हिरासत में लेकर थाने भेज दिए, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया। जिनमें से बच्चे को गंभीर चोट होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, खबर मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने पीडि़त घायलों के परिवार से मुलाकात की। साथ में पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की बात कही।

Trending Videos
विज्ञापन

घायल रजत ने खुद को बताया विवाद से अलग

पुलिस ने घायल रजत से जब बातचीत की तो उसने खुद से किसी तरह का विवाद या झगड़ा होने से इन्कार किया। उसका कहना था कि वह वहां अपने किसी काम से गया था। तभी वहां आए कार सवारों का उसके साथ खड़े राकेश नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। वह बीच में बोल गया। तभी उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस अभी उसकी बात पर विश्वास नहीं कर रही। तथ्यों की जांच की जा रही है।

चौकी से 500 मीटर दूरी पर घटना
यह घटना जहां हुई वह स्थान सुरेंद्र नगर की अस्थायी चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर है। इसे लेकर भी लोग चर्चा करते रहे कि कार सवारों को चंद दूरी पर पुलिस होने का भी डर नहीं दिखा। हमले में घायल हुआ मो. फैजान स्वर्ण जयंती नगर में एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर काम करता है। वह यहां एक ऑटोमोबाइल्स की दुकान पर सामान लेने आया था। बालक रोहताश भी दुकान पर घर से सामान लेने आया था।
इस घटना में दो आरोपी राहुल व लखन पकड़े गए हैं। वहीं कार सवार मुख्य आरोपी अहलदादपुर का सौरभ व उसके तीन अन्य साथी भाग गए। उननकी तलाश की जा रही है। कार को थाने खड़ा करा दिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना में तीनों घायलों की ओर से अलग अलग तहरीर पर तीन मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। झगड़े के मूल में रुपयों के विवाद में रंगबाजी में फायरिंग होना बताया जा रहा है। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें