फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खेत में पानी लगा रहे किसान पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बमनोई में मंगलवार की रात फसल में पानी लगा रहे एक किसान पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित किसान से मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन




गांव बमनोई निवासी कालू उर्फ विकास कुमार ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार की रात वह अपने भाई सूरज के साथ गांव के बाहर अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान रात 9:30 बजे तीन अज्ञात लोग आए और उस पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गए हैं। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि गोली चलने की सूचना मिली है मामले जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें