फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की मौत पर हंगामा, शव रखकर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र की शाहजमाल चौकी क्षेत्र के उस्ताद साहब मोहल्ले में मंगलवार दोपहर महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और खैर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इनका आरोप है कि बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला शकीला (40) और उनके पति शफी मोहम्मद पर हमलाकर घायल कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन





पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। शफी मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ, छेड़खानी, जानलेवा हमले और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीओ प्रथम के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं आए हैं, हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई गई है।




थाने में दर्ज कराई कराई रिपोर्ट में शफी मोहम्मद ने कहा है कि पड़ोसी शाकिर ने सोमवार शाम उनकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने अपने परिजनों अफजाल, अबरार, सलमान, शाहनवाज, आसिफ, आमिर, अरमान, फरहान, निशा, खुशनुमा और आसिया आदि 13 लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन




सभी ने मिलकर तमंचा, चाकू, लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में शफी मोहम्मद और उनकी पत्नी शकीला (40) को गंभीर चोटें आईं। शकीला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पथराव करते हुए भाग गए।





आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पौन घंटा तक चला हंगामा

मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दोपहर एक बजे खैर रोड पर सांवरिया गेस्ट हाउस के पास जाम लगा दिया। रोरावर और देहलीगेट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया और दोपहर पौने दो बजे जाम खुलवा दिया। कोतवाल जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।







थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल से दो पडोसियों के बीच झगड़े व विवाद की सूचना मिली थी। इसमें घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक महिला जोकि लकवे की मरीज थी उसकी अस्पताल मे मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं होने और उसकी मृत्यु हृदयगति रुकने से होना बताया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- मंयक पाठक सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें