गोधा के निकट दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से कुछ लोग कार में थाना पालीमुकीमपुर के गांव समसपुर जा रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार कुछ लोग अतरौली के गांव रायपुर स्टेशन से दावत खाकर गोधा में लगने वाली पैंठ में किसी से मिलने जा रहे थे। गोधा बंबा पर दोनाें कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों कारों में मौजूद छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस के जरिये जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा।