रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे गांव सदलपुर के पास बाइक सवार तीन लोग सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
थाना रोरावर के महमूद नगर लेंटर वाली गली निवासी 45 वर्षीय चांद खां पुत्र अली हसन अपने साथी गुलफान और जमील के साथ बाइक से बाइक से गोंडा की ओर से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। गांव सदलपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे तीनों घायल हो गए।
बाइक चांद खां चला रहे थे और हेलमेट भी नहीं पहने थे। इसलिए उनके सिर पर भी गहरी चोट आई थी और कुछ देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर पाकर मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।