फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आग बुझाने से पहले पानी लाने की चुनौती से जूझ रहे दमकल कर्मी

विज्ञापन
शहर के बन्नादेवी स्थित अग्निशमन केंद्र पर खड़ी दमकल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही आग हर साल हाहाकार मचाती है। आग लगने की घटनाएं बढ़ने के साथ ही दमकल विभाग की चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं। आग बुझाने के दौरान सबसे पहले बड़ी समस्या पानी की कमी की सामने आती है। शहर के कई इलाकों में पर्याप्त पानी के स्रोत न होने से दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने के बाद भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार फायर टेंडर का पानी खत्म होने पर उसे दोबारा भरने के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हो जाती है।
विज्ञापन





संकरी गलियां, अतिक्रमण भी बड़ी बाधा



एफएसओ बन्नादेवी संजीव सिंह के अनुसार, शहर की संकरी गलियां, अवैध अतिक्रमण भी बड़ी बाधा बनते हैं। पुराने शहर और घनी आबादी वाले इलाकों में दमकल वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। कई बार वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा कर पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाना पड़ता है, जिसमें अतिरिक्त समय और मेहनत लगती है। इसके अलावा ऊंची इमारतों में आग लगने पर हाईड्रोलिक उपकरणों और पर्याप्त संसाधनों की कमी भी परेशानी बढ़ाती है।


कई इमारतों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं होता है। वहां फायर एग्जिट, अग्निशमन यंत्र, पानी की टंकियां सही तरीके से काम नहीं करतीं। इससे आग बुझाने के साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना भी चुनौती बन जाता है। कई बार तेज गर्मी, धुएं और जहरीली गैसों के बीच भी दमकल कर्मियों को काम करना पड़ता है। लंबे समय तक भारी उपकरण पहनकर आग बुझाना शारीरिक रूप से बेहद कठिन होता है। कई बार घटनास्थल पर भीड़ नियंत्रण भी बड़ी समस्या बन जाता है, क्योंकि लोग वीडियो बनाने और देखने के लिए जमा हो जाते हैं, जिससे राहत कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन




फायर हाइड्रेंट सिस्टम मजबूत करने की जरूरत



शहर में 186 में से 77 फायर हाइड्रेंट या तो खराब पड़े हुए हैं या जमींदोज हो गए हैं। ऐसे में फायर हाइड्रेंट को मजबूत करने, पानी के स्थायी स्रोत चिह्नित करने,भवनों में फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत है। तभी आग की घटनाओं में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। शहर में फायर हाइड्रेंट को सही कराने के लिए दमकल विभाग की ओर से नगर निगम अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।



अग्निशमन सप्ताह में करेंगे आमजन को जागरूक



अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल व स्कूलों में आग से सुरक्षा थीम पर आमजन को जागरूक करने को जागरूकता सप्ताह मनाएगा। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर, बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग, शॉर्ट सर्किट से बचाव और ज्वलनशील पदार्थों के प्रति सावधानी बरत कर हादसों को टाला जा सकता है।
विज्ञापन




- मुकेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें