जूता गोदाम में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेडकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
अति व्यस्त रेलवे रोड पर विक्रम मार्केट के एक जूता गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। इस आग की चपेट में पड़ोस की कपड़े की दुकान भी आ गई। हालांकि कपड़े की दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मगर जूता गोदाम में बुरी तरह तहस नहस हो गया। खबर पर पहुंची तीन दमकलों की मदद से करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रेलवे रोड के मुकुल मित्तल की इंदिरा मार्केट के सामने विक्रम मार्केट में जूतों की दुकान है और ऊपर गोदाम है। सुबह करीब आठ बजे अचानक गोदाम में से लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं और कुछ ही देर में आग नीचे दुकान तक पहुंच गई। इस पर वहां अफरा-तफरी मच गई और खबर पर तमाम भीड़ जमा हो गई। खुद मुकुल के अलावा तमाम दुकानदार आ गए। जैसे तैसे आग बुझाने के जतन शुरू हुए। इसी बीच दमकल भी पहुंच गईं। इस दौरान एक कपड़े की दुकान को भी चपेट में लिया। मगर तब तक सब नियंत्रित हो गया। करीब आधा घंटे के प्रयास में दमकलों ने आग पर काबू पाया। अभी तक आग का कारण स्पष्ट नहीं है। शार्ट सर्किट से आग लगना माना गया है। सीएफओ विवेक शर्मा के अनुसार अन्य कोई कारण समझ नहीं आया है।