फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रोडवेज की बस में लगी आग, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

विज्ञापन
सेटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में लगी भीषण आग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल बस अड्डे में रैन बसेरे के पास खड़ी राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। चालक-परिचालक को जैसे-तैसे बचाया जा सका। सूचना पर पहुंची तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वाकया सुबह 8:30 बजे का है। अलीगढ़ -जयपुर मार्ग पर चलने वाली राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर स्लीपर जयपुर डीलक्स डिपो की बस सवारियों को उतारने के बाद रैन बसेरे के पास बस अड्डे में खड़ी थी। बस चालक रमेश व परिचालक दान सिंह उसमें सो रहे थे। तभी अचानक बस में आग लग गई। रोडवेज कर्मियों ने आग लगते देख शोर मचा दिया। चालक-परिचालक को उठाया गया। उनको जैसे-तैसे खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में टिकट मशीन, बैग और टिकट के बदले मिला कैश भी जल गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक आग किन कारणों से लगी, इसका पता अभी नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें