फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बिहारी कॉलेज में हंगामा

विज्ञापन
बिहारी लाल इंटर कॉलेज में डॉ. बीआर अम्बेडकर की तोड़ी गयी प्रतिमा । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के भुजपुरा स्थित बिहारी इंटर कॉलेज परिसर में लगी डॉ.बीआर आंबेडकर प्रतिमा रविवार रात किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दी। इस खबर पर सोमवार सुबह एकत्रित हुए अनुयायियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। मगर कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे सीओ प्रथम ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। अब नई प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में भुजपुरा स्थित बिहारी इंटर कॉलेज में वर्ष 1992 में डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की रात किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह कालेज स्टाफ पहुंचा तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख खबर प्रधानाचार्य को दी। इसी बीच विद्यालय में छात्र व आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और भीम आर्मी कार्यकर्ता भी आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सीओ प्रथम प्रशांत कुमार व इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जिन्होंने लोगों को समझाकर हंगामा शांत कराया। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार के अनुसार प्रकरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं नई प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। मुकदमे के आधार पर जांच में यह तय किया जाएगा कि प्रतिमा किसने तोड़ी है। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें