फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कालेज में लगी आग, जले दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
करसुआ स्थित पीएम कालेज ऑफ एजूकेशन के शॉर्ट सर्किट के चलते मेन स्टोर में आग लग गई। आग से विभिन्न दस्तावेजों सहित यूनिफार्म आदि भी जलकर राख हो गए। प्रबंधन ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डीएलएड एकेडमिक शिक्षिका रंजना वार्ष्णेय सुबह जब नौ बजे कालेज पहुंची। अपने दफ्तर में घुसते पास वाले मेन स्टोर से जलने की बू आ रही थी। स्टोर खुलवाकर देखा तो पता चला कि अंदर आग लगी हुई है। इतमें स्टाफ की निम्मी सिंह और कर्मचारियों ने मिलकर अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल किया। पानी भी डाला, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। रंजना वार्ष्णेय ने बताया कि स्टोर में यूनिफार्म, विभिन्न फाइलें और कालेज से संबंधित दस्तावेज रखे हुए थे। बहुत कुछ जल गया है। लोधा थाने में सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें